रायसेन में युवक का शव पेड़ से लटका मिला: परिजनों ने हत्या की आशंका जताई – Raisen News

रायसेन में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:  परिजनों ने हत्या की आशंका जताई – Raisen News



रायसेन के थाना कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतगढ़ में श्मशान के पास एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक केवट के रूप में हुई है।

.

मृतक के बड़े भाई राजकुमार केवट ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे गांव का एक युवक अभिषेक को घर से बुला कर ले गया था। रात 12 बजे अभिषेक का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। राजकुमार ने बताया कि उस युवक को कई बार फोन किया। लेकिन उसने न तो फोन उठाया और न ही घटनास्थल पर आया।

परिजनों के अनुसार, जिस पेड़ से अभिषेक का शव मिला, वह काफी छोटा था। उसके पैर जमीन से काफी नीचे थे। इस आधार पर परिजनों का आरोप है कि अभिषेक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है।

थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मर्चूरी में भेजा गया। शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।



Source link