Last Updated:
एशिया कप 2025 में इस बार भोपाल के ऑलराउंडर समय श्रीवास्तव ओमान टीम से खेलते नजर आएंगे. टीम इंडिया के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी. जानिए कैसे बना उनका सफर लोकल से इंटरनेशनल तक…..
लोकल 18 से बात करते हुए समय के पूर्व कोच और अंकुर अकादमी के चीफ कोच ज्योति प्रकाश त्यागी ने बताया कि समय श्रीवास्तव एक बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है. समय के पिता स्वर्गीय राजकुमार श्रीवास्तव उन्हें 10 साल की उम्र में इस अकादमी में लेकर आए. इसके बाद समय ने अपने बेहतरीन खेल से बहुत कम अंतराल में अंडर-15 क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना ली. साथ ही अंडर-19 कुछ बिहार एमपी टीम के लिए समय का सिलेक्शन हुआ. इसके बाद समय ने अंडर-23 टीम का प्रतिनिधित्व भी किया, जिसमें भोपाल विजेता रहा था.
साल 2019 से शुरू किया क्रिकेट
समय ने साल 2019 से ओमान में क्रिकेट खेलना शुरू किया. करीब 3 साल तक डोमेस्टिक खेलने के बाद समय ने ओमेन क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना ली. अब वह पिछले 3 साल से ओमान क्रिकेट टीम से खेल रहे हैं. समय वनडे और T20 के ऑलराउंडर खिलाड़ी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ओमेन क्रिकेट संगठन ने उन्हें इस बार के एशिया कप टीम में शामिल किया है.
एक ही ग्रुप में दोनों टीमें
बता दें, ओमान और भारत दोनों एक ही ग्रुप में है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई टीम के साथ हैं. ओमान टीम दो दिन पहले ही घोषित हुई है, जिसमें भोपाल के आलराउंडर समय श्रीवास्तव टीम में चुने गए हैं. एशिया कप में चुने जाने से पहले समय ओमान के लिए 23 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें