- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal The Victim Was Identified With The Nursing Staff At The Hospital; Accused Kept In Rented Flat Near House, Raped For 4 Months
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मारपीट से परेशान होकर महिला ने भोपाल के बागसेवनिया थाने में ज्यादती की एफआईआर करवाई। -प्रतीकात्मक फोटो
- पति से तलाक होने के बाद महिला अकेली रहती है
- शादी की बात करने पर पीड़िता से जमकर मारपीट की
राजधानी भोपाल में एक महिला से ज्यादती करने के बाद मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान आरोपी से एक अस्पताल में हुई थी। उसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी ने महिला को अपने घर के पास ही किराए का फ्लैट दिलवा दिया। इसके बाद वह करीब 4 महीने तक उससे दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की मारपीट से परेशान होकर महिला ने शुक्रवार देर रात बागसेवनिया थाने में ज्यादती किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई
पुलिस के अनुसार मूलतः नागपुर की रहने वाली 32 वर्षीय महिला साकेत नगर में किराए के फ्लैट में रहती है। उन्होंने बताया कि इसी साल अप्रैल में वह पेट दर्द की शिकायत होने पर इलाके के एक अस्पताल में दिखाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान वहां नर्सिंग के एक कर्मचारी बनवारीलाल मेघवाल से हो गई। उसने अपने आप को वहां का अधिकारी बताया था। इसके बाद आरोपी ने उन्हें अपने घर के पास ही फ्लैट दिलवा दिया। शादी की बात कहते हुए बनवारीलाल ने पहली बार 9 अप्रैल को उससे ज्यादती की। इसके बाद वह लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब उससे शादी करने की बात कही, तो वह मारपीट करने लगा। शुक्रवार को भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर देर रात थाने पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
0