Last Updated:
Tips And Tricks: डॉ. अनिल पटेल के अनुसार, रोज़ाना एक लड्डू खाने से शरीर को आवश्यक प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. ये पोषक तत्व सीधे बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें मज़बूत बनाते हैं और…
क्यों जरूरी है यह लड्डू?
डॉ. अनिल पटेल के अनुसार, रोजाना एक लड्डू खाने से शरीर को आवश्यक प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. ये पोषक तत्व सीधे बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें मजबूत बनाते हैं. साथ ही, यह लड्डू बालों की चमक बढ़ाने, सफेद होने की प्रक्रिया धीमी करने और गंजेपन की समस्या रोकने में भी मददगार है.
आधा कप काले तिल, आधा कप कद्दू के बीज, आधा कप अखरोट, एक चम्मच मोरिंगा पाउडर, एक चम्मच आंवला पाउडर, एक कप बीज निकाले हुए खजूर, घी (लड्डू बांधने के लिए).
बनाने की विधि
पहला स्टेप: सबसे पहले काले तिल, अखरोट और कद्दू के बीज को धीमी आंच पर तीन से चार मिनट तक भून लें. हल्का ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में डाल दें.
दूसरा स्टेप: अब इसमें एक चम्मच मोरिंगा पाउडर और एक चम्मच आंवला पाउडर डालें. इसके साथ ही बीज निकाले हुए खजूर भी मिला दें और सबको अच्छी तरह पीसकर मिश्रण तैयार कर लें.
तीसरा स्टेप: हाथों पर हल्का घी लगाकर इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ये लड्डू स्वाद में मीठे होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होंगे.
लड्डू के फायदे
डॉ. अनिल पटेल के मुताबिक, इस लड्डू में मौजूद बायोटिन, जिंक, ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और आयरन बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. रोज़ाना एक लड्डू खाने से हेयरफॉल कम होता है. कमजोर और पतले बालों में मजबूती आती है.
बालों में नैचुरल शाइन लौट आती है. सफेद बाल समय से पहले आने बंद होते हैं. गंजेपन की समस्या से राहत मिलती है. यह लड्डू सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है. इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं और मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से भी बचाते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.