गणेश उत्सव का आगाज इस बार और भी खास होने वाला है। पूरे शहर में उत्सव का माहौल है, वहीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा लालबाग के बादशाह जिसके दर्शन आज शनिवार से शुरू कर दिए गए हैं। स्टार नवयुवक मंडल की ओर से हर साल की तरह इस बार भी भव्य झांकी त
.
लालबाग के बादशाह के प्रथम दर्शन।
15 फुट प्रतिमा और महाकाल मंदिर की झांकी
इस बार मंडल ने 15 फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर का भव्य दृश्य तैयार किया है। गर्भगृह में होने वाली महाकाल की भस्म आरती को चलित झांकी के रूप में दिखाया जाएगा। मंडल की ओर से शनिवार देर शाम पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि मंदिर का स्वरूप बेहद विशाल क्षेत्र में बनाया गया है, जो इस बार की सबसे बड़ी विशेषता होगी।

भस्म आरती का दिखेगा दृश्य
चरण स्पर्श का मिलेगा अवसर
समिति के अज्जू राजपूत ने बताया कि इस वर्ष भक्तों को विशेष अवसर मिलेगा। हर श्रद्धालु नजदीक जाकर लालबाग के बादशाह के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेगा।
46वां वर्ष, आभूषणों से सजेगा दरबार
स्टार नवयुवक मंडल का यह 46वां वर्ष है। श्री लालबाग के बादशाह स्वर्ण और रजत आभूषणों से अलंकृत किए गए हैं। करीब तीन महीनों की कड़ी मेहनत के बाद झांकी का काम पूरा हो चुका है।