मैंने सच शेयर किया.. श्रीसंत की पत्नी और ललित मोदी में सोशल मीडिया WAR, थप्पड़ कांड वीडियो पर आया ये जवाब

मैंने सच शेयर किया.. श्रीसंत की पत्नी और ललित मोदी में सोशल मीडिया WAR, थप्पड़ कांड वीडियो पर आया ये जवाब


Sreesanth and Harbhajan Singh Video: ललित मोदी द्वारा शेयर हुआ हरभजन सिंह और श्रीसंथ के ‘थप्पड़ कांड’ के वीडियो वीडियो का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आ रहा है. वीडियो देखने के बाद श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी पर तीखा वार किया था. अब ललित मोदी ने भी इसका रिप्लाई दे दिया है. ‘थप्पड़ कांड’ को हरभजन सिंह और श्रीसंत भूल चुके थे कि ललित मोदी के वीडियो ने इस मुद्दे को हवा दी. हालांकि, अब उन्हें श्रीसंत की बीवी से खरी खोटी सुनने को मिली है.

क्या है विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक पॉडकास्ट के दौरान मोदी और क्लार्क आईपीएल के पुराने किस्सों पर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान ललित मोदी ने वह अनदेखा क्लिप जारी किया, जिसमें मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान हरभजन सिंह, श्रीसंत को थप्पड़ मारते नजर आए. इस घटना के चलते हरभजन पर 11 मैचों का प्रतिबंध लगा था. 

Add Zee News as a Preferred Source


श्रीसंत की वाइफ का फूटा गुस्सा

ललित मोदी ने आईएएनएस को बताया, ‘मुझे नहीं पता कि वह (श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी) क्यों नाराज हैं. मुझसे एक सवाल पूछा गया था और मैंने सच बता दिया. मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता. मैं सच बोलने के लिए जाना जाता हूं. श्रीसंत विक्टिम थे और मैंने वही कहा. इससे पहले किसी ने मुझसे यह सवाल नहीं किया था, इसलिए जब क्लार्क ने पूछा तो मैंने जवाब दिया.’

ललित मोदी को कैसे मिली थी क्लिप?

मोदी ने माइकल क्लार्क को यह भी समझाया कि यह क्लिप उनकी सिक्योरिटी कैमरा फुटेज से मिली थी. क्योंकि उस समय ब्रॉडकास्टर ने अपने कैमरे बंद कर दिए थे. वीडियो में दिखता है कि पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को बुलाया और फिर थप्पड़ मार दिया. हालांकि, हरभजन ने इस घटना के लिए कई बार सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी. 

ये भी पढ़ें.. शाहीन अफरीदी ने बुमराह को पछाड़ा… 2 विकेट लेकर के साथ मारी उछाल, नंबर-1 पर कौन?

भुवनेश्वरी ने ललित मोदी पर निकाली भड़ास

श्रीसंत की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर ललित मोदी और माइकल क्लार्क को टारगेट करते हुए उनकी आलोचना की. उन्होंने कहा इसे ‘घृणित, हृदयहीन और अमानवीय’ बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ललित मोदी और माइकल क्लार्क, आपको शर्म आनी चाहिए. श्रीसंत और हरभजन दोनों ही जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं. फिर भी आप पुराने जख्मों को कुरेदने की कोशिश कर रहे हैं. बेहद घिनौना, बेरहम और अमानवीय.



Source link