पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार: ढाबे पर चाय पी रहे थे, हथियार भी जब्त; पेट्रोल देने से मना करने चलाई थी गोली – Bhind News

पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार:  ढाबे पर चाय पी रहे थे, हथियार भी जब्त; पेट्रोल देने से मना करने चलाई थी गोली – Bhind News


पेट्रोल पंप का फायरिंग करने वाले आरोपी।

भिंड नेशनल हाईवे-719 पर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी दिनभर बीहड़ों में छिपे रहे और रात में भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर लावन मोड़ से उन्हें धर

.

हेलमेट नहीं पहनने पर पेट्रोल देने से किया था इनकार

घटना शनिवार सुबह की है। पेट्रोल पंप संचालक तेजनारायण नरवरिया (62) ने पुलिस को बताया कि तीन युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने आए थे। सेल्समैन ने हेलमेट नहीं पहनने पर पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर मोनू भदौरिया और कुलदीप भदौरिया गाली-गलौज करते हुए चले गए।

कुछ देर बाद दोनों हथियार लेकर लौटे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में पेट्रोल पंप मालिक तेजनारायण की दाहिनी कलाई में गोली लगी और पेट व बाएं हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस पेट्रोल पंप लेकर पहुंची। यहां दोनों की शिनाख्त कराई गई।

ढाबे पर चाय पीते मिले आरोपी

घटना के बाद एसपी असित यादव ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बरोही थाना पुलिस ने तलाश शुरू की और पूरे दिन आरोपी बीहड़ों में छिपे रहे। रात करीब 10 बजे दोनों लावन मोड़ के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने एक ढाबे पर चाय पी।

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस उन्हें घटनास्थल पर ले गई, जहां पीड़ित और अन्य लोगों से उनकी पहचान कराई गई।

एक के पास लाइसेंसी बंदूक, दूसरे से मिला अवैध कट्टा

थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि कुलदीप भदौरिया के पास से लाइसेंसी बंदूक, जबकि मोनू उर्फ श्रवण भदौरिया के पास से अवैध कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुलदीप के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस अब दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्होंने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को कैसे प्राप्त किया। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इनका संबंध किसी संगठित अपराध से तो नहीं है।



Source link