Babar Azam: पाकिस्तान के नामी खिलाड़ी बाबर आजम की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. एशिया कप 2025 से उन्हें खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें दरकिनार कर दिया गया. अब बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गेंदबाजी करते दिखे हैं. बाबर आजम पाकिस्तान के इस सुपरस्टार ने एक प्रदर्शनी मैच में खेलते नजर आए. वीडियो में पीएसएल के पेशावर जालमी और ऑल-स्टार लीजेंड्स इलेवन नजर आए.
बोल्ड हुए बाबर आजम
बाबर आजम के इस मैच के दो वीडियो वायरल हैं. एक वीडियो में बाबर बल्ले से फुस्स नजर आए. वह क्लीन बोल्ड हो गए. लेकिन जब फील्डिंग की बारी आई तो बाबर आजम ने अपनी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने मैच में दो अहम विकेट लिए. भले ही बाबर बोल्ड हुए, लेकिन बल्ले से उन्होंने 41 रन की शानदार पारी खेली. ये रन उन्होंने महज 23 गेंद में ठोके.
बॉलिंग का रिकॉर्ड शानदार
गेंदों से उनके योगदान की बात करें तो, बाबर ने एक ऐसा कौशल दिखाया जो अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने को नहीं मिला है. उन्हें वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन खेल के अन्य प्रारूपों में उनका गेंदबाजी रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने कुल सात प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं और लिस्ट ए मैचों में 12 और विकेट लिए हैं.
(@cricwithpant2) August 30, 2025
(@umar_multani1) August 30, 2025
यूनिस खान को किया आउट
बाबर ने टी20 फॉर्मेट में चार विकेट झटके हैं. उनके नाम 2 टेस्ट विकेट भी हैं. इस बार प्रदर्शनी मैच में बाबर ने गेंद थामी और यूनिस खान का शिकार किया. बाबर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने दूसरे विकेट के तौर पर अजहर अली को मात दी. हालाँकि यह एक दोस्ताना मुकाबला था, बाबर ने 2/21 के अपने प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया. हालांकि, पाकिस्तान टीम में बाबर की वापसी सवालों के घेरे में है.