Ashwin News: भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में एक चौंकाने वाले फैसले लेते हुए आईपीएल से संन्यास की घोषणा की. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया था कि वह बाकी लीग्स में खेलते नजर आएंगे. अब अश्विन ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने आगामी इंटेरटनेशनल लीग टी20 (ILT20) के लिए ऑक्शन में नाम दिया है. अगर उन्हें कोई टीम खरीदती है तो वह अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे.