राधा अष्टमी पर अशोकनगर में निकली शोभायात्रा: बैलगाड़ी में राधा-कृष्ण, वृंदावन के कलाकारों ने किया महारास; झांकियों पर हुई पुष्पवर्षा – Ashoknagar News

राधा अष्टमी पर अशोकनगर में निकली शोभायात्रा:  बैलगाड़ी में राधा-कृष्ण, वृंदावन के कलाकारों ने किया महारास; झांकियों पर हुई पुष्पवर्षा – Ashoknagar News


अशोकनगर में राधा अष्टमी पर रविवार को तार वाले बालाजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में राधा-कृष्ण को पारंपरिक बैलगाड़ी की पालकी में विराजमान किया गया। संत प्रेमानंद जी महाराज की झांकी में उनके साथ साधु-संतों का गेटअप प्रस्तुत किया गया।

.

शोभायात्रा में अष्टसखियों की झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा। वृंदावन से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। नासिक से विशेष ढोल पार्टी और ग्वालियर से आर्केस्ट्रा को बुलाया गया था।

बजरिया मोहल्ला, इंदिरा पार्क होते हुए निकली यात्रा यात्रा का मार्ग तार वाले बालाजी मंदिर से शुरू होकर विदिशा रोड, लंबरदार मोहल्ला, बजरिया मोहल्ला, इंदिरा पार्क और गांधी पार्क होते हुए राजराजेश्वर मंदिर तक रहा। यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करती हुई यात्रा में शामिल हुईं। हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा शहर राधारानी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

देखिए शोभायात्रा के दौरान ली गई तस्वीरें…



Source link