जबलपुर में साइबर ठगी में ट्रैवल एजेंट का खाता फ्रीज: दोबारा ठगी करने आए आरोपी पकड़े, पश्चिम बंगाल में FIR दर्ज – Jabalpur News

जबलपुर में साइबर ठगी में ट्रैवल एजेंट का खाता फ्रीज:  दोबारा ठगी करने आए आरोपी पकड़े, पश्चिम बंगाल में FIR दर्ज – Jabalpur News


ट्रेवल एजेंट के पास संदिग्धों की तस्वीर।

जबलपुर के संजीवनी नगर इलाके में एक ट्रैवल एजेंसी संचालक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। संचालक के बैंक खाते का इस्तेमाल करके ठगों ने धोखाधड़ी की। इसके बाद पीड़ित का खाता फ्रीज हो गया और उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल में एफआईआर दर्ज हो गई। हालांकि,

.

संजीवनी नगर, गढ़ा निवासी जय कुमार जैन अपनी ट्रैवल एजेंसी का संचालन करते हैं। 18 अगस्त 2025 को कुछ संदिग्ध लोग उनके पास आए। उन्होंने जय कुमार के एचडीएफसी बैंक खाते में ₹30,000 जमा करवाए और कमीशन काटकर उनसे ₹29,000 नकद ले लिए। कुछ ही दिनों बाद जय कुमार को पता चला कि उनका बैंक खाता कोच बिहार, पश्चिम बंगाल की क्राइम सेल पुलिस द्वारा होल्ड कर दिया है। उनके नाम पर धोखाधड़ी और साइबर क्राइम का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उनके बैंक खाते का उपयोग किया गया था।

जय कुमार ने बताया कि यह अपराध उन्होंने नहीं किया है, बल्कि उन संदिग्धों ने उनके खाते का दुरुपयोग किया था। 21 अगस्त को उन्होंने शिकायत संजीवनी नगर थाने में दर्ज कराई थी और पुलिस को आरोपियों की फोटो और वीडियो भी दिए थे।

दूसरी बार ठगी करने आए तो पकड़े गए आरोपी

30 अगस्त 2025 को वही संदिग्ध दोबारा जय कुमार की एजेंसी पर आए। जय कुमार ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

संजीवनी नगर थाना के टीआई बीडी द्विवेदी ने बताया

जय कुमार जैन, जो साइबर कैफे और ऑनलाइन बुकिंग का काम करते हैं, उनके साथ पिछले हफ्ते साइबर ठगी हुई थी। उनके खाते का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी की गई, जिसके बाद उनका खाता होल्ड हो गया। पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

QuoteImage

पुलिस गिरफ्त में आए संदिग्ध।

पुलिस गिरफ्त में आए संदिग्ध।



Source link