27 परिवारों के बच्चों को एक लाख रुपए की मदद: हरदा में ब्राह्मण समाज ने शिक्षकों का किया सम्मान; बोले- कम पैसों से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है – Harda News

27 परिवारों के बच्चों को एक लाख रुपए की मदद:  हरदा में ब्राह्मण समाज ने शिक्षकों का किया सम्मान; बोले- कम पैसों से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है – Harda News


हरदा में रविवार शाम को एक निजी स्कूल में ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रचार्य डॉ. प्रभुशंकर शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथियों में वैदिक विद्यापीठ चिंचोट कुटी के सुजीत शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार शांडिल्य, जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक हरदा के मैनेजर सतीश सिटोके शामिल थे।

‘समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं’ ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसाइटी के रजनीश शर्मा ने बताया कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कई परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। सोसाइटी ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल की है।

27 परिवारों के बच्चों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता सोसाइटी को मदद के लिए 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। पहले चरण में 27 परिवारों के बच्चों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सहयोग राशि चेक के माध्यम से सीधे संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं को दी जा रही है।

मुख्य अतिथि डॉ. शुक्ल ने कहा कि वेलफेयर सोसायटी समाज हित में रचनात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा और रोजगार के बिना संभव नहीं है।



Source link