विदिशा में क्षत्रिय करणी सेना का मिलन समारोह आयोजित किया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा और महिला प्रदेश अध्यक्ष मनजीत कीर्तिराज सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।
.
बाढ़ वाले गणेश मंदिर से रैली का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित रैली में डीजे के साथ लगभग 100 कारों का काफिला शामिल था। यह रैली विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड, नीमताल और ओवर ब्रिज होते हुए महाराणा प्रताप चौराहा तक पहुंची। इंदल सिंह राणा ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राष्ट्र स्तरीय महाकुंभ की जानकारी दी जालोरी गार्डन में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इंदल सिंह राणा ने कहा कि करणी सेना विभिन्न गुटों में होने के बावजूद देशहित के लिए काम करती है। उन्होंने 15 नवंबर को देवास में होने वाले राष्ट्र स्तरीय महाकुंभ की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में करणी सैनिकों को आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री अजय सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष आशु सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सेंगर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। रायसेन, सागर, दमोह, भोपाल, सीहोर, देवास, बासौदा, ग्यारसपुर, सिरोंज, लटेरी, अहमदपुर और नटेरन से करणी सैनिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
देखिए तस्वीरें…


