इंदौर के गणेश पांडाल में चर्चित घटनाओं के पोस्टर्स: सोनम के पोस्टर में लिखा- अब बेटों को बचाओ; नीले ड्रम की खौफनाक दास्तां भी की बयां – Indore News

इंदौर के गणेश पांडाल में चर्चित घटनाओं के पोस्टर्स:  सोनम के पोस्टर में लिखा- अब बेटों को बचाओ; नीले ड्रम की खौफनाक दास्तां भी की बयां – Indore News


इंदौर के गणेश पांडालों में अलग-अलग स्वरूपों में बप्पा की स्थापना की गई है। इनमें नेहरू नगर रोड नं. 3 पर विराजे नगर चा राजा सबसे खास हैं। यहां 25 युवाओं के समूह ने पांडाल को अलग तरीके से सजाया है। आकर्षक शोपीस, डिजाइन, फ्लावर डेकोरेशन या रंगबिरंगी लाइ

.

दरअसल, पांडाल में भगवान गणेश के आसपास चर्चित घटनाओं के पोस्टर्स लगाए गए हैं। महिलाओं की हत्या, उनके साथ हुई हिंसक घटनाओं के मॉडल भी यहां मौजूद हैं। इनमें इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी से लेकर 2022 में दिल्ली की श्रद्धा के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखना का मामला भी शामिल है।

इनके मॉडल में ‘खून’ लगा देख श्रद्धालु सहम जाते हैं। उन्हें लगता है कि यह भगवान के पास कैसा परिदृश्य है, लेकिन पास लगे पोस्टर्स में संदेशों को पढ़ने से गलतफहमी दूर हो जाती है।

ऐसे सजा है गणपति का मंच

गणपतिजी के हाथों में पोस्टर लगाकर संदेश दिया गया है।

जानिए…पोस्टर्स और उन पर लिखा मैसेज

1. राजा रघुवंशी हत्याकांड, सोनम की कहानी

राजा हत्याकांड में सोनम रघुवंशी मामले का पोस्टर।

राजा हत्याकांड में सोनम रघुवंशी मामले का पोस्टर।

पांडाल में पहला पोस्टर इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का लगा है। इसमें नवविवाहित राजा-सोनम का फोटो है और टाइटल दिया है ‘इंदौर का नाम बदनाम’। फिर नीचे भारतीय नारियों के लिए संदेश लिखा है- जिंदगी में सबकुछ करना किसी मां के बेटे की जिंदगी खराब मत करना। फिर अन्य माता-पिता के लिए संदेश लिखा है.. सुरक्षित है फूल बाग के अब टहनियां संभालो बहुत बचा लिया बेटियों को अब बेटों को बचा लो

यह था मामला: राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई। परिवार ने काफी खोजबीन की। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला था। हत्यारी सोनम ही निकली।

2. मेरठ का नीला ड्रम, सौरभ हत्याकांड

नीले ड्रम हत्याकांड का इस तरह पोस्टर और पुतला बनाया गया है।

नीले ड्रम हत्याकांड का इस तरह पोस्टर और पुतला बनाया गया है।

3 मार्च 2025: एक पोस्टर मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड का है। चर्चित यह केस नीले ड्रम से जाना जाता है। इसी साल मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश नीले ड्रम में डालकर कांक्रीट भर दिया था। सौरभ लंदन से घर लौटा था और दोनों ने उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी थी। पंडाल में घटनाक्रम का जिक्र और निर्दयी मुस्कान की डमी लगाई गई है।

3. दिल्ली का निर्भया रेप और हत्याकांड

एक पोस्टर दिल्ली के 2012 के चर्चित निर्भया केस को लेकर है। केस में चार दोषियों ने निर्भया की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी थी। पोस्टर में निर्भया के स्थान पर ग्राफिक के रूप में एक बालिका को दुष्कर्मी के हाथ में जकड़कर बताया गया है। इसमें सरकार पर प्रहार कर संदेश दिया है कि- निर्भया से लेकर कोलकाता की डॉक्टर तक कानून बदले पर अपराध नहीं रुके साल बदले…हालात नहीं

4. गो हत्या के मॉडल के साथ मार्मिक अपील

गो हत्या के विरोध में इस तरह से मॉडल और पोस्टर लगाया गया है।

गो हत्या के विरोध में इस तरह से मॉडल और पोस्टर लगाया गया है।

इसमें देश में हो रही गो माता की हत्या को रोकने की अपील की है। इसमें गाय के अगले हिस्से के साथ एक रक्तरंजित हथियार का मॉडल रखा गया है। इसमें संदेश दिया है कि- कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा है गो माता बचा लो अभी भी मौका है।

कई मामले सामने आए: गौ हत्या के मामले प्रदेश में कई जगह से सामने आते रहे हैं। भोपाल और दमोह में इसी वर्ष एक-एक केस सामने आए थे।

5. वीर शहीद जवान का ताबूत

शहीदों के बलिदान की कहानी को बताता शहीद का ताबूत।

शहीदों के बलिदान की कहानी को बताता शहीद का ताबूत।

एक मॉडल भारत के वीर शहीद जवान का है। इसे भगवान गणेशजी के सामने रखा है। यह किसी एक का नहीं सारे शहीद जवानों का प्रतीक बनाया है। मॉडल के रूप में एक ताबूत है जिसमें शहीद सैनिक का शव है। उस पर तिरंगा लिपटा है और ऊपर श्रद्धांजलि स्वरूप गुलाब के फूल पत्तियां हैं। इसमें संदेश लिखा है कि- हाथ में लाल कंगन पहन बगल में पति को सुलाई है मैंने देश में एक हिन्दू होने की कीमत चुकाई है।

कई मामले सामने आए: मध्य प्रदेश के कई शहरों से जवान देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो जाते हैं। 24 जून को ही टिहरी का जवान भी शहीद हुआ था।

6. सामाजिक बुराई, दहेज प्रथा

दहेज कुप्रथा के चक्र से बेटियों को बचाने के लिए मॉडल बनाए और पोस्टर लगाए गए हैं।

दहेज कुप्रथा के चक्र से बेटियों को बचाने के लिए मॉडल बनाए और पोस्टर लगाए गए हैं।

एक पोस्टर दहेज कुप्रथा को लेकर है। इसमें कटाक्ष किया है कि- दहेज एक प्रथा नहीं, यह भीख मांगने का एक तरीका है फर्क सिर्फ इतना है कि देने वाली की गर्दन झुकी है और लेने वाले की अकड़ बड़ी है इसी से लगी एक पुरुष की डमी है जिसके चेहरे पर फांसी के दौरान लगाया जाने वाला काला नकाब है। दहेज के झूठे केस और आरोपों को लेकर पुरुषों की पीड़ा को बताया गया है। इसमें मां ने बेटे की मौत के उसकी लाश से पूछा है कि मुझसे भी ज्यादा प्यार करती थी क्या वो मां ने पंखे से लटके बेटे की लाश से पूछा दूसरे संदेश में लिखा है कि- मरना पड़ता है एक मर्द को खुद को सही साबित करने के लिए

7. लव जिहाद: फ्रिज में रखे हिन्दू युवती के 35 रक्तरंजित टुकड़े

श्रद्धा के 35 टुकड़े करने के मामले की बुराइयों को उजागर करता पोस्टर।

श्रद्धा के 35 टुकड़े करने के मामले की बुराइयों को उजागर करता पोस्टर।

एक मॉडल तो बहुत ही डरावना और दिल को झकझोरने वाला है। दरअसल यह 2022 में दिल्ली में श्रद्धा की निर्मम हत्याकांड का मॉडल है। शादी की बात के झगड़े में तब आफताब ने उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में भर दिए थे। इसमें मंच पर एक फ्रिज खुला हुआ है। इसमें युवती (श्रद्धा) के शरीर के टुकड़े भरे हैं जिनसे खून बह रहा है। पोस्टर के संदेश का शीर्षक और मैसेज हिन्दू युवती के 35 टुकड़े सुन लो हिन्दू लड़कियों, अब्दुल की दीवाना बनोगी तो फ्रिज और सूटकेस में ही निवास पाओगी यदि सनानत शेरनी बनोगी तो झांकी की रानी और मां पद्मावती से पूजी जाओगीस निर्णय तुम्हारा है

हिन्दू युवतियों को लव जिहाद और गलत राह पर रोकना मुख्य मकसद यह थीम आयोजक लखन गोगड़े की है जो पेशे से वकील है। उन्होंने बताया कि इन दिनों लव जिहाद की काफी मामले हो रहे हैं जिसके खिलाफ हमें हिन्दू युवतियों को जागृत करना है। हम संदेश देना चाहते हैं कि लव जिहाद से बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। ऐसे ही कई हिन्दू युवतियां गलत राह पर चल रही है और लड़के ही उनका शिकार हो रहे हैं।

कई युवतियों का इसी गलत राह के कारण भयानक हश्र हुआ। उन्हें मुख्य तौर पर यह संदेश देना चाहते हैं कि वे हिन्दू धर्म से ही जुड़े, किसी के बहकावे में नहीं आए। गोगड़े ने बताया कि पांडाल में ऐसे पोस्टर्स, मॉडल, शो पीस बनाकर लगाने की थीम छह माह पहले दिमाग में आई थी। तभी से इस पर काम शुरू कर दिया था। हम 25 युवाओं की टीम का इसमें योगदान है। दर्शन के लिए आए एडवोकेट अशोक दशोरा ने बताया

QuoteImage

पांडाल में लगे ये पोस्टर्स-शो पीस हिंसक नहीं बल्कि इनके जरिए गहरा संदेश दिया गया है। यहां आने वाले लोग खासकर महिलाएं इन संदेशों की सराहना कर रही है। धार्मिक आयोजनों में खुलेआम फूहड़ता नहीं होनी चाहिए। आयोजकों की यह पहल सराहनीय है। एक पक्षीय महिला कानून भी खत्म होना चाहिए।

QuoteImage



Source link