Last Updated:
Rohit Sharma fitness test Result: रोहित शर्मा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर वनडे से संन्यास की अटकलों को विराम दिया, अब ऑस्ट्रेलिया वनडे दौरे की तैयारी में जुटे हैं.
भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट इस साल आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. इसका ऐलान इंग्लैंड दौरे के टीम सलेक्शन बैठक से दो हफ्ते पहले किया गया था. इसके बाद से ही उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबरें बाहर आने लगी. बीसीसीआई ने रोहित के टेस्ट संन्यास के समय अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पुष्टि की थी कि वह वनडे कप्तान बने रहेंगे. अगस्त में इंग्लैंड में भारत की टेस्ट सीरीज के अंत के बाद उनके वनडे फॉर्मेट में स्थिति पर सवाल उठे. एक मीडिया रिपोर्ट ने यहां तक संकेत दिया कि वह अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया वनडे दौरे के बाद 50 ओवर क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.
उन्होंने अभी तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. रोहित ने पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. टेस्ट और टी20आई से संन्यास के बाद रोहित के पास फिलहाल कोई असाइनमेंट नहीं है, लेकिन वो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकते हैं. इसकी तैयारी के लिए वह 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में भारत ए के लिए खेल सकते हैं.
भारत के कप्तान को दौरे के लिए चयन की पुष्टि का इंतजार करना होगा. रिपोर्ट में कहा गया, “रोहित कुछ और दिनों के लिए शहर में रह सकते हैं और ट्रेनिंग ले सकते हैं.”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें