Last Updated:
Jabalpur Weather News: जबलपुर में रविवार रात गरज-चमक के साथ लगातार 3 घंटे झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश की संभावना जताई है. जानिए तापमान, बारिश के आंकड़े और अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान.
जहां निचले इलाकों के साथ ही नालियों में जल भराव जैसे हालात बन गए. बहरहाल मौसम विभाग ने आज भी तेज बौछार पड़ने के साथ ही भारी बारिश की संभावनाएं जताई हैं. जबलपुर जिले सहित आसपास के जिलों में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है. जिसके चलते वर्षा का दौर शुरू होने लगा है. 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह, शहडोल और उमरिया सहित अन्य जिलों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावनाएं मौसम विभाग ने जताई है.
32 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 52 मिमी दर्ज हुई बारिश
जबलपुर में बीते दिन 52 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जहां जिले में अभी तक 1021 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, मतलब करीब साढे 38 इंच बारिश. वहीं पिछले साल आज के दिन तक 1098 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी थी, जो तकरीबन 43 इंच के नजदीक है. शहर में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां बीते दिन अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा. जबकि जिले में 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. जबलपुर में औसतन बारिश का आंकड़ा 52 इंच माना जाता है.