डिंडौरी में तीन वाहनों की भिड़ंत: बस आंगन में घुसी; 8 यात्री और एक महिला घायल, जिला अस्पताल में एडमिट – Dindori News

डिंडौरी में तीन वाहनों की भिड़ंत:  बस आंगन में घुसी; 8 यात्री और एक महिला घायल, जिला अस्पताल में एडमिट – Dindori News


डिंडौरी के शहपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे जबलपुर नेशनल हाईवे पर एक दुर्घटना हुई। डुंगरिया गांव के पास एक यात्री बस, पिकअप और सवारी वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में बस एक घर के आंगन में जा घुसी।

.

बस के ड्राइवर भीष्म कुमार ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर जबलपुर जा रहे थे। पिकअप वाहन (MP 52 GA 0858) ने पहले टक्कर मारी। इसके बाद जबलपुर से डिंडोरी जा रही यात्री बस (MP 20 ZF 5303) से भी टक्कर हो गई।

अस्पताल में घायल।

घर में मौजूद थी महिला

थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया है कि जिस घर में बस घुसी वहां केवल पिंकी नाम की एक महिला मौजूद थी। उनके परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। दुर्घटना में महिला के हाथ में चोट आई है।

सड़क पर पड़ा क्षतिग्रस्त वाहन।

सड़क पर पड़ा क्षतिग्रस्त वाहन।

ये हुए घायल

हादसे में घायल 8 यात्रियों को डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अजय कुमार, अंचल, सीताराम, दमिश्य कुमार, गुलाब सिंह, वीरेंद्र कुमार, बालेश्वर और प्रकाश दास शामिल हैं। डॉक्टर सुरेश मरावी के अनुसार सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और उनका परीक्षण जारी है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link