उमरिया जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। 31 अगस्त को रतलाम में पटवारी की गाड़ी पर हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे।
.
जिला अध्यक्ष विजय कोल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। रतलाम की घटना में अज्ञात लोगों ने पटवारी की गाड़ी पर हमला कर उसके शीशे तोड़ दिए थे।
कांग्रेस ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष को पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है। साथ ही प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई।
एसपी कार्यालय में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नशे का गढ़ बनता जा रहा है और नए-नए नशीले पदार्थों का कारोबार सामने आ रहा है। अवैध नशा कारोबार युवाओं के भविष्य के लिए खतरा है।
कांग्रेस नेताओं पर हमले लोकतंत्र पर हमला हैं। पार्टी इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और नशा मुक्त प्रदेश के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।