संजू सैमसन या जितेश शर्मा… एशिया कप में कौन करेगा विकेटकीपिंग? दिग्गज ने समझाया पूरा गणित

संजू सैमसन या जितेश शर्मा… एशिया कप में कौन करेगा विकेटकीपिंग? दिग्गज ने समझाया पूरा गणित


Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की तैयारियां चरम पर पहुंच चुकी हैं. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी. प्लेइंग-XI की गुत्थी उलझी नजर आ रही है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने विकेटकीपिंग की बहस को शांत कर दिया. उन्होंने समझाया कि रेस में कौन सा खिलाड़ी आगे है और कौन सा बल्लेबाज विकेटकीपिंग करता नजर आएगा. 

संजू सैमसन की प्रचंड फॉर्म

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन एशिया कप से पहले धमाकेदार फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में ताबड़तोड़ अंदाज में रनों का अंबार लगा दिया. इस दौरान सैमसन के बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली. इसके बाद भी उन्होंने अर्धशतक ठोका. आकाश चोपड़ा ने इस चर्चा में अपनी राय रखते हुए संजू सैमसन को विकेटकीपर के तौर पर आगे रखा.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले आकाश चोपड़ा?

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘संजू सैमसन ने पिछले 12 मैचों में तीन शतक लगाए हैं. वह इस समय टीम का हिस्सा भी हैं. इसलिए, निश्चित रूप से, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ की भूमिका के लिए सबसे पहले उन्हीं पर चर्चा होगी. अगर हम सभी टी20 मैचों में शीर्ष तीन में उनके आंकड़े देखें तो उन्होंने 140 के स्ट्राइक रेट और 33 के औसत से 6,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं. ये वाकई अच्छे आंकड़े हैं.’

ये भी पढ़ें.. VIDEO: सहवाग ने थपथपाई पीठ… फाइनल से बाहर हुए बेटे आर्यवीर, वायरल हो रहा ये मस्ती वाला वीडियो

ओपनिंग में भी फंसा पेंच

एशिया कप 2025 में ओपनिंग में भी पेंच लगातार फंसा हुआ है. संजू सैमसन ने केसीएल में ओपनिंग करते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी की है. लेकिन उनके सामने रोड़ा उपकप्तान शुभमन गिल बन रहे हैं. अभिषेक और सैमसन नहीं बल्कि गिल और अभिषेक इस टूर्नामेंट में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. संजू सैमसन के मिडिल ऑर्डर में खेलने की संभावना जताई जा रही है. 



Source link