1-2 नहीं यहां 12 फ्लेवर में मिल रहे मोदक, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान गणेश

1-2 नहीं यहां 12 फ्लेवर में मिल रहे मोदक, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान गणेश


Last Updated:

Ganesh Utsav Modak: भोपाल में चॉकलेट, गुलाब, पिस्ता, मैंगो, गुजिया समेत 12 फ्लेवर में मोदक मिल रहे हैं. इनकी कीमत 600 से 700 रुपये प्रति किलो है. सबसे ज्यादा डिमांड पिस्ता, चॉकलेट और रोज फ्लेवर वाले मोदकों की ह…और पढ़ें

भोपाल. देशभर में गणेश उत्सव की धूम है. बाजार से लेकर गणपति पंडाल तक गुलजार हैं. त्योहार के इस अवसर पर आपने मोदक तो खूब खाए होंगे, पर क्या आपने कभी मैंगो या पिस्ता फ्लेवर मोदक के बारे में सुना है, अगर नहीं तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन नए फ्लेवर के मोदकों की जबरदस्त डिमांड है. भोपाल के बेरछा डेयरी एंड स्वीट्स में भगवान गणेश को प्रिय मोदक को कई फ्लेवर में तैयार किया गया है. मावा से बने इन खास फ्लेवर वाले मोदकों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इनकी जमकर बिक्री हो रही है.

भोपाल में गणेश उत्सव की रौनक चारों तरफ फैली है. इसी बीच भोपाल में भगवान गणेश के सबसे पसंदीदा व्यंजन मोदक के 12 नए फ्लेवर की खूब डिमांड है. मोदक में अलग-अलग फ्लेवर का तड़का मारा गया है. आप गुलाब, चॉकलेट, पिस्ता, मैंगो, गुजिया जैसे 12 फ्लेवर में तैयार किए गए मावा से बने खास मोदक का भोग भगवान गणेश को लगा सकते हैं. सबसे ज्यादा चॉकलेट, पिस्ता और रोज फ्लेवर वाले मोदकों की बिक्री हो रही है. मावा से बने रंग-बिरंगे ये खास मोदक बावड़िया कलां में शाहपुर थाने से मात्र चंद कदमों की दूरी पर स्थित बेरछा डेयरी एंड स्वीट्स पर ₹600 से ₹700 किलो की दर से बिक रहे हैं. विसर्जन नजदीक आते ही डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है.

भगवान गणेश को क्यों लगाते हैं मोदक का भोग?
राजधानी भोपाल में भगवान गणेश के सबसे प्रिय व्यंजन मोदक को नया रंग देने वाले बेरछा डेयरी एंड स्वीट्स के मालिक पंकज खंडेलवाल ने लोकल 18 से कहा कि गणेश जी को मोदक अत्यंत प्रिय हैं और ऐसा हमारे शास्त्रों में लिखा है कि गणपति महाराज को जब भयंकर भूख लगी थी, तब वो सब कुछ खा गए थे और तब भी उनकी भूख शांत नहीं हुई थी. तब सिर्फ एक मोदक खाने से उनकी भूख शांत हो गई थी, इसीलिए गणेश उत्सव पर विघ्नहर्ता को मोदक का भोग लगाया जाता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

1-2 नहीं यहां 12 फ्लेवर में मिल रहे मोदक, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान गणेश



Source link