6 6 6 6, 4…रोहित शर्मा ने खोल दिया था स्टार्क का धागा,  अब लेना पड़ गया टी 20 क्रिकेट से संन्यास

6 6 6 6, 4…रोहित शर्मा ने खोल दिया था स्टार्क का धागा,  अब लेना पड़ गया टी 20 क्रिकेट से संन्यास


ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया. उन्होंने मंगलवार सुबह (2 सितंबर 2025) को टी 20 क्रिकेट को अलविदा कहा. साल 2012 में  अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले दिग्गज गेंदबाज रहे स्टार्क अब केवल टेस्ट और वनडे  क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होने अपने करियर का आखिरी मैच टी 20 मैच साल 2024 में भारतीय टीम के खिलाफ खेला था, लेकिन हम यहां बात करने वाले हैं उनके ऐसे रिकॉर्ड के बारे में शायद ही स्टार्क कभी याद करना चाहेंगे. ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाले वो इकलौते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं…

रोहित ने खोल दिया था धागा
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और पूर्व टी 20 कप्तान रोहित शर्मा ने 2024 विश्व कप के भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में स्टार्क की जमकर धुलाई की थी. स्टार्क ने इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया था. दरअसल, भारत की पारी के दौरान तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए मिचेल स्टार्क को पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 4 गगनचुंबी छक्के और 1 चौके एक ही ओवर में ठोक दिए. इस तरह स्टार्क ने अकेले उस ओवर में 29 रन दे दिए. कहां जाता है रोहित बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सही से नहीं खेल पाते हैं, लेकिन वो मानो अलग ही मूड में मैदान पर उतरे थे. स्टार्क के टी20 करियर का ये सबसे खराब स्पेल रहा था.

एशेज और वनडे-विश्व कप होगा फोकस
36 वर्षीय मिचेल स्टार्क ने अचानक से संन्यास की घोषणा कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मिचले स्टार्क ने अब सिर्फ वनडे और टेस्ट को ध्यान में रखते हुए संन्यास लेने का फैसला किया है. एशेज 2025 और 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए स्टार्क ने टी20 छोड़ने का फैसला किया है.  साल 2021 में टी20 विजेता टीम का हिस्सा रहे थे स्टार्क. वहीं , अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2024 में भारतीय टीम के खिलाफ खेला था.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक का ये अनोखा रिकॉर्ड उड़ा देगा आपके होश, आंकड़े देख नहीं कर पाएंगे यकीन

ऐसा रहा स्टार्क का टी20 करियर

स्टार्क ने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2012 में की और आखिरी मैच साल 2024 में खेला. 12 साल के इस लंबे करियर में उन्होंने महज 65 मैच खेले. 65 मैचों की 65 पारियों में स्टार्क ने 7.79 की इकोनॉमी रेट से 79 विकेट चटकाए हैं. उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट लेकर 20 रन रहा. 



Source link