Last Updated:
MP Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बेदखल कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है.
रीवा में तीन तलाक का मामला.फिलहाल यह पीड़ित महिला पति से जान बचाकर 3 बच्चों के साथ अपने मायके रीवा में है. पीड़िता का आरोप है कि उसे वापस आने पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी गई है. घटना के संबंध में परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 साल पहले पीड़िता की शादी मैहर के पुरानी बस्ती इलाके के रहनेवाले साकिर शाह से हुई थी.
पीड़िता के मुताबिक उसके 4 बच्चे हैं, जिन्हें वह अच्छी शिक्षा देने के लिए पढ़ाना लिखाना चाहती थी. जब यह बात पति से करती तो पति उसके साथ मारपीट करता था. बीते महीने पति ने घर में ही तीन बार तलाक कहकर उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकालने लगा, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के कारण वह पति की मार सहती रही. जब पति का इतने में भी जी नहीं भरा तो उसने इतनी बेरहमी से पीटा की महिला जान बचाकर घर से भागने पर मजबूर हो गई.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें