चार दिन पहले जहरीली शराब मिलने पर पुलिस ने जहीर का जुलूस निकाला था।
खंडवा में इसी हफ्ते जहरीली शराब बेचने के मामले में धराए आरोपी जहीर के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया हैं। मंगलवार को जहीर पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई हैं। वह पूर्व में कई संवेदनशील मामलों में आरोपी रह चुका हैं।
.
पुलिस ने जिस दिन जहरीली शराब के केस में उसे पकड़ा था, उस दिन सूचना थी कि वह गोमांस की तस्करी कर रहा है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में गोवंश तस्करी के केस दर्ज हैं। जहीर पिता सुबराती निवासी कसाई मोहल्ला (बापू नगर) थाना मोघट रोड को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।
मंगलवार को रासुका की कार्रवाई कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की। पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन में जहीर के विरुद्ध अवैध रूप से गोवंश काटने, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट कर बलवा करने, अवैध रूप से शराब बेचने व उसके कब्जे से भारी मात्रा में जहरीली शराब जब्त किए जाने जैसे अपराध हैं।
कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने जिले में शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जहीर को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
यूरिया खाद से शराब बनाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया:खंडवा में पुलिस ने चार आरोपियों का निकाला जुलूस, 60 लीटर जहरीली शराब भी जब्त