4 हजार करोड़ का महल, 560 KG सोना, चांदी की ट्रेन..अरबों के उत्तराधिकारी

4 हजार करोड़ का महल, 560 KG सोना, चांदी की ट्रेन..अरबों के उत्तराधिकारी


Last Updated:

MPCA के नए अध्यक्ष महानआर्यमन की सक्रियता क्रिकेट के गलियारों में गुजरे तीन सालों में लगातार बढ़ती देखी गई है. वह 2022 में जीडीसीए के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे. उन्हें 2022 में ही एमपीसीए का आजीवन सदस्य बनाया…और पढ़ें

4 हजार करोड़ का महल, 560 KG सोना, चांदी की ट्रेन..अरबों के उत्तराधिकारीमहानआर्यमान सिंधिया नेटवर्थ
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया ने मंगलवार को मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया. इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित एमपीसीए की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पर आखिरी मुहर लगी.

29 साल के महानआर्यमन साल 1957 में स्थापित एमपीसीए के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बनकर इतिहास रच चुके हैं. एमपीसीए की एजीएम में शामिल होने से पहले, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महानआर्यमन के साथ शहर के खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और गणेशोत्सव के दौरान दर्शन किए.

यह मेरे लिए बेहद भावुक पल है क्योंकि मेरे दिवंगत दादा माधवराव सिंधिया और मेरे पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एमपीसीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है. मैं खुश हूं कि एमपीसीए परिवार ने मुझ पर भी इस जिम्मेदारी के लिए भरोसा जताया है.

दून स्कूल से पढ़ाई, येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट
महानआर्यमन ने 2008 से 2014 तक दून स्कूल, देहरादून से पढ़ाई की. 2019 में उन्होंने अमेरिका के येल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने समर स्कूल कार्यक्रम के दौरान लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इंटरनेशनल रिलेशंस की भी पढ़ाई की.





Source link