स्टार्क की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से करते हैं कमाई, 138 करोड़ का है घर

स्टार्क की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से करते हैं कमाई, 138 करोड़ का है घर


Last Updated:

Mitchell Starc Net Worth: मिचेल स्टार्क की नेटवर्थ लगभग 208 करोड़ रुपये है.वह विज्ञापनों से हर महीने करीब एक करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं.उन्होंने रियल एस्टेट में भी निवेश किया है जहां से उन्हें मोटी कमाई ह…और पढ़ें

स्टार्क की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से करते हैं कमाई, 138 करोड़ का है घरमिचेल स्टार्क की नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके स्टार्क ने अपने क्रिकेट करियर में कई बार अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई है. उन्हें दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज में शुमार किया जाता है. स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के अमीर क्रिकेटर में शामिल हैं. वह क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों से मोटी कमाई कर रहे हैं.अपनी सटीक और धारदार गेंदबाजी से दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले स्टार्क लाइफ स्टाइल में भी कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से आगे हैं. स्टार्क इस समय कई बड़ी कंपनियों के ब्रैंड एंडोर्स कर हर महीने करीब एक करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क का जन्म 30 जनवरी, 1990 को सिडनी के बॉल्खम हिल्स में हुआ था.

लेफ्ट हैंड तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का टी20 इंटरनेशन क्रिकेट करियर शानदार रहा है. वह एक टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत चुके हैं. 35 साल के स्टार्क ने 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वह 2021 में टी20 वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं. युवी ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने आखिरी बार वेस्टइंडीज में 2024 विश्व कप में इस फॉर्मेट में हिस्सा लिया था.

वो 14 साल का है कि नहीं? साथी खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठाए सवाल, बोला- मैं तो…

मिचेल स्टार्क 208 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिचेल स्टार्क की नेट वर्थ लगभग 208 करोड़ है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले मिचेल स्टार्क के पास इस समय बड़ी बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई कर रहे हैं. स्टार्क ने कई रीयल एस्टेट कंपनियों में करोड़ों रुपये निवेश किए हैं. जिससे उन्हें मोटी कमाई हो रही है. स्टार्क 24 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर के आलीशान घर में रहते हैं जिसकी भारतीय रुपयों में करीब 138 करोड़ है. साल 2023 स्टार्क ने यह घर न्यू साउथ वेल्स के टेरी हिल्स में लिया था. पिछले साल स्टार्क ने अपने पुराने घर को करीब 46 करोड़ रुपये में सेल किया था. इसके अलावा उनके पास कई और प्रॉपटी भी हैं.

मिचेल स्टार्क के पास गाड़ियों का जखीरा
मिचेल स्टार्क के पास गाड़ियों का जखीरा है. रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास लेम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ, जगुआर एफ-टाइप, ऑडी एसक्यू 7 और मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास (जी-वैगन) लग्जरी गाड़ियां हैं.वह महंगी महंगी घड़ियां भी पहनते हैं जिनकी कीमत लाखों में है.

मिचेल स्टार्क का क्रिकेट करियर
मिचेल स्टार्क ने 100 टेस्ट मैचों में 402 विकेट लिए हैं.उनकी किसी टेस्ट की पारी में बेस्ट गेंदबाजी 9 रन देकर 6 विकेट लिए हैं जबकि एक टेस्ट मैच में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 94 रन देकर 11 विकेट है. वह 16 बार 5 विकेट जबकि 20 बार चार विकेट वहीं 2 बार 10 विकेट ले चुके हैं. 127 वनडे इंटरनेशनल मैचों में स्टार्क ने 244 विकेट चटकाए हैं वहीं 65 टी20 मैचों में उन्होंने 79 विकेट चटकाए हैं. स्टार्क टेस्ट में 11 अर्धशतकों की मदद से 2322 रन भी बना चुके हैं वहीं वनडे में उन्होंने एक हाफ सेंचुरी की मदद से 577 रन बनाए हैं. टी20 में उनके नाम 98 रन दर्ज हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

स्टार्क की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से करते हैं कमाई, 138 करोड़ का है घर



Source link