दतिया में आज बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 घंटे चलेगा मेंटेनेंस; हॉस्पिटल और बस स्टैंड फीडर भी प्रभावित – datia News

दतिया में आज बिजली कटौती:  शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 घंटे चलेगा मेंटेनेंस; हॉस्पिटल और बस स्टैंड फीडर भी प्रभावित – datia News



मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने दतिया में आज मेंटेनेंस कार्य की घोषणा की है। शहरी क्षेत्र में सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कटौती होगी।

.

शहर में सिटी-1, सिटी-2, सिटी-3, रामसागर, रिछरा फाटक, हॉस्पिटल और बस स्टैंड फीडर पर काम होगा। इससे हरदौल मोहल्ला, तलैया मोहल्ला, भटियारा मोहल्ला, किला चौक, छोटा बाजार और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। साथ ही जिला अस्पताल, पीजी कॉलेज और रामलला रोड भी शामिल हैं।

ये इलाके होंगे प्रभावित ग्रामीण इलाकों में चिरूला, सिंधवारी, कमरारी, कामद, बीकर आबादी-2, गोराघाट, क्रेशर परासुरा, घूघसी, बड़ौनकला, सीतापुर, नयाखेड़ा और उदगवां आबादी फीडर पर मेंटेनेंस होगा। कंपनी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह कटौती आवश्यक है। आवश्यकता पड़ने पर समय में बदलाव किया जा सकता है।



Source link