कराहल के जंगल में यात्री वाहनों पर हमला: सड़क पर पत्थर रखकर रोका रास्ता; पथराव में बस-कार के शीशे टूटे – Sheopur News

कराहल के जंगल में यात्री वाहनों पर हमला:  सड़क पर पत्थर रखकर रोका रास्ता; पथराव में बस-कार के शीशे टूटे – Sheopur News


कराहल क्षेत्र के नोनपुरा घाटी में मंगलवार-बुधवार की रात करीब तीन बजे एक गंभीर घटना सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर पत्थर रखकर यात्री वाहनों का रास्ता रोक दिया। इसके बाद उन्होंने वाहनों पर पथराव किया।

.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग 6 लोगों ने यह वारदात की। पथराव में बस और कार के शीशे टूट गए। कई यात्री घायल हुए। घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए।

घायल यात्री और वाहन चालक कराहल थाने पहुंचे। एएसआई बृजेश राजौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रातभर जंगल में तलाश की। आरोपी नहीं मिले। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस का मानना है कि यह लूट की कोशिश थी। यात्रियों की सतर्कता और चालकों की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई। घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल है। स्थानीय लोग जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कराहल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link