सीसीटीवी फुटेज में कैद मंदिर का ताला तोड़ता चोर।
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में चोरों ने वार्ड नंबर 8 स्थित काली मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर का ताला तोड़कर चोर दो दान पेटियां चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर मंदिर का ताला तोड़ते और दूसरा सड़क पर मोटरसाइकिल
.
दान पेटियों में करीब 10 हजार रुपए होने का अनुमान चोर को जब सीसीटीवी कैमरे का पता चला, तो उसने कैमरा भी तोड़ दिया। शिकायतकर्ता देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि दान पेटियों में हजारों रुपए थे। बुढार थाना प्रभारी संजय जयसवाल के अनुसार दान पेटियों में करीब 10 हजार रुपए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुढ़ार नगर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जयसवाल ने बताया कि आसपास के इलाकों में तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।