IPL 2026 Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स में इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है. कप्तान संजू सैमसन के टीम छोड़ने की खबरें फैलने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा झटका दे दिया. उन्होंने कोच पद से इस्तीफा दे दिया और टीम से अलग हो गए. यहां तक कि द्रविड़ ने बड़े पद के ऑफर के बावजूद फ्रेंचाइजी को छोड़ने का फैसला कर लिय. अब लग रहा है कि टीम को अगले सीजन में नए कोच के साथ-साथ नए कप्तान की भी जरूरत होगी.
रिश्ते में खटास
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के बीच रिश्ते में खटास आ गई है और संभव है कि वह टीम की कप्तानी छोड़ दें. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा. टीम को 14 में से सिर्फ चार मैचों में जीत मिली. राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही. रेव्सपोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसन किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलने को उत्सुक हैं. एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सैमसन को शिवम दुबे या रवींद्र जडेजा से बदलने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के 5 बड़े रिकॉर्ड जिसने पलट दी कहानी, आईसीसी टूर्नामेंट में बन जाते हैं खूंखार
द्रविड़-सैमसन में सबकुछ ठीक नहीं?
संजू सैमसन के बारे में यह खबर राहुल द्रविड़ के कोच पद से हटने के तुरंत बाद सामने आया है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, ”सैमसन अपनी चोट के अलावा रॉयल्स में जो कुछ भी हो रहा था, उससे स्पष्ट रूप से दुखी थे. हालांकि, उनकी निराशा के लिए सिर्फ द्रविड़ जिम्मेदार नहीं हो सकते. यह माना जाता था कि उनके रिश्ते में किसी भी कोच और कप्तान के बीच होने वाली सामान्य असहमति से ज्यादा कुछ नहीं था. हालांकि, दोनों पुराने रॉयल्स खिलाड़ी हैं और यह माना गया था कि उनका साथ आना फ्रेंचाइजी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा.”
ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के ये 8 ‘अटूट’ रिकॉर्ड…इस बल्लेबाज ने अकेले ही रचा कीर्तिमान, सचिन से भी महान!
कप्तानी के लिए तीन नाम
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी को लेकर तीन अलग-अलग तरह की राय थी. इसमें संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे तीन नाम रेस में थे. खबरों के अनुसार, फ्रेंचाइजी के भीतर तीन अलग-अलग तरह की राय थी. एक ग्रुप रियान पराग के लिए ज़ोर दे रहा था, जिन्होंने कुछ मैचों में टीम की कप्तानी की थी. दूसरा यशस्वी जायसवाल को भविष्य के लीडर के रूप में देख रहा था और तीसरा यथास्थिति बनाए रखने के लिए सैमसन को ही कप्तान बनाए रखने के पक्ष में है.