शाजापुर में मानसून की बारिश जारी: 5 सितंबर तक बारिश का अनुमान, जिले में अब तक औसत 29 इंच पानी गिरा – shajapur (MP) News

शाजापुर में मानसून की बारिश जारी:  5 सितंबर तक बारिश का अनुमान, जिले में अब तक औसत 29 इंच पानी गिरा – shajapur (MP) News



शाजापुर जिले में बुधवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है।

.

मंगलवार शाम को दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चला। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार यह मौसम 5 सितंबर तक बना रहेगा। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा।

शाजापुर जिले में मानसून की वर्षा का आंकलन जारी है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख विभाग के अनुसार 3 सितंबर 2025 तक जिले में औसतन 750 मिमी (29.53 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य वर्षा 987.7 मिमी (38.88 इंच) है।

कालापीपल में सबसे ज्यादा 39.17 इंच बारिश दर्ज

सबसे अधिक वर्षा कालापीपल तहसील में 995 मिमी (39.17 इंच) दर्ज की गई। इसके बाद शाजापुर में 820 मिमी (32.28 इंच), शुजालपुर में 783 मिमी (30.83 इंच) और गुलाना में 635 मिमी (25 इंच) वर्षा हुई।

3 सितंबर को हुई ताजा बारिश में बड़ोदिया में 20 मिमी (0.79 इंच), शाजापुर में 40 मिमी (1.57 इंच), गुलाना में 5 मिमी (0.20 इंच) और शुजालपुर में 1 मिमी (0.04 इंच) वर्षा दर्ज हुई। कालापीपल और पोलायकला में इस दिन कोई वर्षा नहीं हुई।

अब तक जिले में कुल 5312.9 मिमी (209.19 इंच) वर्षा दर्ज की गई। पोलायकला में 481.9 मिमी (18.97 इंच) और अकोदिया बड़ोदिया में 711 मिमी (27.99 इंच) वर्षा हुई।



Source link