Last Updated:
MP Politics: कटनी से बीजेपी विधायक संजय पाठक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन पर हाईकोर्ट के एक जस्टिस से संपर्क करने का आरोप लगा है. इसके बाद जज ने खुद को इस केस से अलग कर दिया. अब इस पूरे मामले में जमकर राजनी…और पढ़ें
बीजेपी विधायक पर कांग्रेस ने साधा निशाना.बीजेपी विधायक संजय पाठक पर लगे आरोपों को लेकर अब जमकर सियासत हो रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा, ‘क्या संजय पाठक की सदस्यता खत्म की जाएगी? क्या बीजेपी और विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान लेंगे? आजाद भारत का पहला ऐसा केस है जब जज ने ये कहा किसी व्यक्ति ने प्रभावित करने की कोशिश की है. बीजेपी के विधायक न्यायपालिका पर दबाव बनाना चाहते हैं. क्या बीजेपी अब आंख मिलाकर जनता से बात कर सकती है?’
बीजेपी विधायक संजय पाठक लंबे समय से सुर्खियों में रहते आए हैं. संजय पाठक मूल रूप से कांग्रेस से राजनीति में सक्रिय हुए थे, लेकिन 2014 में भाजपा का दामन थाम लिया था. इसके बाद से वे लगातार भाजपा से चुनाव जीतते रहे और मंत्री भी बने.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें