Last Updated:
एशिया कप के लिए जबसे शुभमन गिल टीम के उपकप्तान बनाए गए है तबसे हर कोई यहीं मानकर चल रहा है कि उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की है पर पूर्व विकेटकीपर और कॉमेंट्रेटर दीपदास गुप्ता का मानना है कि ये कहीं भी नहीं …और पढ़ें
पूर्व विकेटकीपर दीपदास गुप्ता की प्लेइंग XI में उप कप्तान का होना तय नहीं एशिया कप के लिए जबसे शुभमन गिल टीम के उपकप्तान बनाए गए है तबसे हर कोई यहीं मानकर चल रहा है कि उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की है पर पूर्व विकेटकीपर और कॉमेंट्रेटर दीपदास गुप्ता का मानना है कि ये कहीं भी नहीं लिखा कि जो टीम का उप कप्तान है उसकी जगह प्लेइंग इलेवन में कंफर्म है. अंतिम ग्याहर में वो ही खिलाड़ी आने चाहिए जो मैच जिताने का मद्दा रखते हो.
पूर्व विकेटकीपर और अभी अपनी कॉमेंट्री के लिए मशहूर दीपदास गुप्ता ने न्यूज 18 हिंदी से बातचीत में कहा कि प्लेइंग इलेवन में मैच विनर्स का होना जरूरी है और इसके लिए उपकप्तान को भी बाहर बिठाना पड़े तो कोई हर्ज नहीं. शुभमन गिल और संजू सैमसन में से किसी एक की जगह बन पाएगी इस सवाल पर दीपदास ने कहा कि वो वैसे तो इन दोनों बल्लेबाजों को टॉप 4 में खिलाना चाहेंगे और वो अपनी टीम में तिलक वर्मा को जगह नहीं दे पाएंगे. नई गेंद और पॉवर प्ले में जिस तरह का रिकॉर्ड गिल और संजू का रहा है उसे देखते हुए दोनों को खिलाना टीम के हित में रहेगा. किसी एक को खिलाए जाने के सवाल पर पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि ये बहुत कठिन फैसला होगा पर ये दोनों खेले तो एशिया कप में टीम की राह आसान हो जाएगी.
पूर्व विकेटकीपर और अभी अपनी कॉमेंट्री के लिए मशहूर दीपदास गुप्ता ने न्यूज 18 हिंदी से बातचीत में आगे कहा कि दुबई और आबु-धाबी दोनों जगह भारत को वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए और ऐसा होता है तो टीम के टेल काफी लंबी हो जाएगी जिसमें इन दोनों के अलावा बुमराह और अर्शदीप होंगे. दोनों रिस्ट स्पिनर खिलाए जाते है तो ये एक अटैकिंग फैसला होगा. दीपदास की चुनी गई प्लेइंग XI इस प्रकार हो सकती है.
दीप दास की प्लेइंग इलेवन . 1-अभिषेक शर्मा 2- संजू सैमसन 3-शुभमन गिल 4- सूर्यकुमार यादव 5- हार्दिक पंड्या 6-रिंकू सिंह 7- अक्षर पटेल 8- कुलदीप यादव 9- वरुण चक्रवर्ती 10- जसप्रीत बुमराह 11- अर्शदीप सिंह