तेज रफ्तार बस से गिरा हेल्पर, कार ने कुचला; मौत: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर मोरटक्का में हादसा; बस ड्राइवर मौके से फरार – Khandwa News

तेज रफ्तार बस से गिरा हेल्पर, कार ने कुचला; मौत:  इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर मोरटक्का में हादसा; बस ड्राइवर मौके से फरार – Khandwa News


खंडवा जिले के मोरटक्का क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की माैत हो गई। तेज रफ्तार से चल रही यात्री बस से गिरने के बाद एक हेल्पर की ऑल्टो कार से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय खुशियाल

.

बस से गिरा, कार ने कुचला

जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बस खंडवा से इंदौर की ओर जा रही थी, मोरटक्का में नया रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास स्थित वैष्णवी होटल के सामने बस की रफ्तार बहुत अधिक थी।

इसी दौरान गेट पर खड़ा हेल्पर अचानक सड़क पर गिर गया। पीछे से तेज गति में आ रही ऑल्टो कार ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खुशियाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में खुशियाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर बस छोड़कर फरार, बस जब्त

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर समय पर बस पहुंचाने के दबाव में लापरवाही से वाहन चला रहा था

मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डावर ने बताया

QuoteImage

चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

QuoteImage



Source link