हिसार: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मुसीबते आने वाले दिनों में बढ़ सकती है. दरअसल, हिसार के हांसी में दलित अधिकार कार्यकर्ता और एडवोकेट रजत कलसन द्वारा पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है. शिकायत में युवराज सिंह की उस वीडियो को आधार बनाया गया है, जो हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें- #युवराज_सिंह_माफी_मांगो, जानिए ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हो रहा है ये हैशटैग
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ अब दलित अधिकार कार्यकर्ता ने मोर्चा खोल दिया है. युवराज सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर तो पहले से ही माफी मांगे जाने संबंधित टवीट ट्रेंड कर रहा हैं. कथित दलित विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हिसार के हांसी में दलित अधिकार कार्यकर्ता और एडवोकेट रजत कलसन द्वारा पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है.
शिकायत देने के बाद शिकायतकर्ता रजत कलसन ने क्रिकेटर रोहित शर्मा को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को युवराज की इस बात का विरोध जताना चाहिए था, लेकिन वो हंस कर सहमति जता रहे थे. ऐसे में दलित समुदाय की भावनाएं आहत हुई है. कलसन ने बताया कि उन्होंने इस मामले में केस रजिस्टर्ड करते हुए युवराज सिहं की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही सीडी और दस्तावेज भी सौंपे जाएंगे.
Yuvraj said ‘bhangi’ to chahal in live with rohit sharma
The word Yuvraj used for chahal was wrong.
So people trend #युवराज_सिंह_माफी_मांगोpic.twitter.com/Qxi8Y7q8HQ
— naman (@iamns3010) June 1, 2020
वहीं इस पूरे मसले को लेकर हांसी के एसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंपी है. इसके अलावा लीगल काउंसिल से चर्चा कर और फुटेज में क्या बोला हैं तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है. जांच में जो सामने आएगा, उस हिसाब से कार्रवाई करेंगे.
कुल मिलाकर इस मसले को लेकर अगर कार्रवाई होती है, तो हो सकता है आने वाले दिनों में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की मुसीबत बढ़ जाए. फिलहाल देखना होगा कि पुलिस किस तरह से इस मामले को हेंडल करती है और आगे जांच में निकल कर क्या सामने आता है.