ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म: जबलपुर स्टेशन पर RPF और मेडिकल स्टाफ ने की मदद, मां-बच्चा स्वस्थ – Jabalpur News

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म:  जबलपुर स्टेशन पर RPF और मेडिकल स्टाफ ने की मदद, मां-बच्चा स्वस्थ – Jabalpur News


सूरत से भागलपुर जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 22947) में यात्रा के दौरान एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस सुखद घटना को अंजाम देने में रेलवे पुलिस बल और रेलवे के मेडिकल स्टाफ की त्वरित मदद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मां और नवज

.

यह घटना ऑपरेशन मातृशक्ति की सफलता का एक उदाहरण बन गई है। RPF प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि उन्हें ट्रेन के स्लीपर कोच एस-3 की बर्थ संख्या 77-78 पर एक महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिली थी। जैसे ही ट्रेन जबलपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची, प्लेटफॉर्म पर तैनात प्रधान आरक्षक रजनीश शुक्ला और आरक्षक रामनारायण यादव ने यात्रियों से इसकी पुष्टि की। तब तक महिला बच्चे को जन्म दे चुकी थी।

महिला आरक्षक सुषमा पटेल को बुलाया गया। रेलवे की डॉक्टर पल्लवी भी तत्काल मौके पर पहुंची और मां तथा नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए एल्गिन अस्पताल भेज दिया गया। RPF और रेलवे की टीम के इस मानवीय प्रयास से समय रहते मां और बच्चा सुरक्षित अस्पताल पहुंच पाए।

महिला के पति भावेश कुमार दमन में एक बैग फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी निशा को उनकी डिलीवरी के लिए बिहार के भागलपुर स्थित अपने घर ले जा रहे थे। जबलपुर स्टेशन से लगभग 35 किलोमीटर पहले ही उनकी पत्नी को अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्होंने RPF को सूचना दी। भावेश कुमार ने RPF की त्वरित कार्रवाई और समय पर मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

ट्रेन में जन्मी बच्ची स्वस्थ है।

महिला को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Source link