इतना टारगेट दिया तो एशिया कप के हर मैच में भारत की जीत पक्की, 9वीं बार एशियन चैंपियन भी बनेगा

इतना टारगेट दिया तो एशिया कप के हर मैच में भारत की जीत पक्की, 9वीं बार एशियन चैंपियन भी बनेगा


Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 टूर्नामेंट सिर्फ 5 दिन बाद ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की धरती पर शुरू होने जा रहा है. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट 9 सितंबर को शुरू होगा. भारत को एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में अपना पहला ही मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलना है. भारत एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार है. भारत बाकी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा 8 बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है. हालांकि अब भारत के पास 9वीं बार भी एशिया कप की ट्रॉफी जीतने का बेहतरीन मौका है.

भारत के मैच इस मैदान पर

एशिया कप 2025 में भारत को अपने ज्यादातर मैच दुबई में खेलने हैं. अबू-धाबी में भारत को सिर्फ एक या दो एशिया कप 2025 के मैच खेलने हैं. एशिया कप 2025 का यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत के ज्यादातर मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे, जबकि एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दुबई के मैदान पर भारत कम से कम कितने रन का स्कोर बनाए, जिससे हर मैच में वह जीत जाए. साथ ही भारत 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी भी जीत ले. आज हम बात करेंगे उस स्कोर की जो भारत की एशिया कप ट्रॉफी जीतने की गारंटी होगा.

Add Zee News as a Preferred Source


वनडे में 160 गेंद पर 486* रन… 23 छक्के और 46 चौके, भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने खेली ऐतिहासिक पारी

इतना टारगेट दिया तो भारत की ट्रॉफी पक्की

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में आज तक कभी भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 185 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ है. इसका मतलब है कि भारत अगर 185 रन का आंकड़ा पार करता है और 190 रन तक पहुंचता है तो उसके जीत के चांस लगभग 90-100 प्रतिशत हो जाएंगे. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर सबसे बड़े सफल रनचेज की बात करें तो यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर है. श्रीलंका ने 1 सितंबर 2022 को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में 184 रन का टारगेट चेज करते हुए बांग्लादेश को 2 विकेट से मात दी थी. दुबई क्रिकेट स्टेडियम में आज तक कभी भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 185 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ है.

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में T20I में सबसे सफल रन चेज

1. 184/8 (टारगेट 184) – श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया (2022)

2. 182/5 (टारगेट 182) – पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया (2022)

3. 183/5 (टारगेट 180) – अफगानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया (2016)

4. 177/5 (टारगेट 177) – ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया (2021)

5. 174/4 (टारगेट 174) – श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया (2022)

अबू-धाबी में इतना टारगेट रहेगा जीत की गारंटी

अबू-धाबी में भारत को सिर्फ एक या दो एशिया कप 2025 के मैच खेलने हैं. अबू-धाबी के स्टेडियम में आज तक कभी भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 173 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ है. इसका मतलब है कि भारत अगर 175 रन का आंकड़ा पार करता है तो उसके जीत के चांस लगभग 90-100 प्रतिशत हो जाएंगे. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर सबसे बड़े सफल रनचेज की बात करें तो यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम पर है. साउथ अफ्रीका ने 27 सितंबर 2024 को अबू-धाबी के स्टेडियम में 172 रन का टारगेट चेज करते हुए आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी थी. अबू-धाबी के स्टेडियम में आज तक कभी भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 173 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ है.

अबू-धाबी क्रिकेट स्टेडियम में T20I में सबसे सफल रन चेज

1. 174/2 (टारगेट 172) – साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया (2024)

2. 167/5 (टारगेट 167) – न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया (2021)

3. 166/4 (टारगेट 165) – नामीबिया ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया (2021)

4. 166/4 (टारगेट 164) – अफगानिस्तान ने UAE को 6 विकेट से हराया (2023)

5. 166/6 (टारगेट 163) – हांगकांग ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया (2015)

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को जीतने का प्रबल दावेदार

एशिया कप 2025 टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की धरती पर होगी. एशिया कप 2025 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मुकाबले से करेगा. भारत 14 सितंबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. भारत 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ तीसरा ग्रुप मैच खेलेगा. इसके बाद सुपर फोर चरण शुरू होगा. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम 4 सितंबर को यानी आज दुबई में एकत्रित होगी. इस बार भारतीय टीम के खिलाड़ी मुंबई में एकत्रित होने के बजाय अपने-अपने स्थानों से सीधे दुबई पहुंचेंगे. भारत और श्रीलंका में अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा, उसे देखते हुए 9 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा एशिया कप टूर्नामेंट भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को जीतने का प्रबल दावेदार है. भारत 8 बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है और अब उसकी नजरें 9वीं बार चैंपियन बनने पर है.



Source link