जिंदा रहना है तो…, त्योंथर में पोस्टेड महिला जज को जान से मारने की धमकी

जिंदा रहना है तो…, त्योंथर में पोस्टेड महिला जज को जान से मारने की धमकी


Last Updated:

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला जज को धमरी भरा लेटर मिला है. लेटर में फिरौती मांगी गई है. जान से मारने की धमरी मिलने के बाद जज ने इसकी शिकायक पुलिस से की ह…और पढ़ें

जिंदा रहना है तो..., त्योंथर में पोस्टेड महिला जज को जान से मारने की धमकीपुलिस कर रही मामले की जांच.
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. त्योंथर न्यायालय में पदस्थ न्यायधीश को धमकी भरा पत्र मिलने से प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैल गई है. धमकी भरे लेटर में लिखा है कि जिंदा रहना है तो पैसा देना पड़ेगा. पत्र में 5 अरब की फिरौती मांगी गई है. फिरौती मांगने वाला खुद को दस्यु सरगना रहे हनुमान डकैत का खुद को साथी बताया है.

रीवा जिले के त्योंथर न्यायालय के प्रथम व्यवहार न्यायाधीश मोहनी भदौरीया को पोस्ट ऑफिस से लेटर मिला, उसे देखकर उनके होश उड़ गए. धमकी भरा लेटर भेजने वाला शख्स ने खुद को डकैत हनुमान का साथी बताया. इतना ही नहीं उसने 5 अरब की फिरौती भी मांगी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच
अब इस पूरे मामले को लेकर न्यायधीश मोहनी भदौरीया ने सोहागी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. लेटर भेजने वाले ने फिरौती की रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी है. आरोपी ने लेटर में एक सितंबर को उत्तर प्रदेश के बरगट के जंगल में फिरौती की रकम खुद लेकर आने की बात लिखी है.

पुलिस अब सभी पहलुओं की तहकीकात में जुटी है. डकैत हनुमान पटेल की 25 साल पहले उत्तर प्रदेश के खौरिया गांव में हुई मुठभेड़ में मौत चुकी है. अब उसका साथी बन कर किसी सिरफिरे शख्स ने  धमकी भरा पत्र जज को पोस्ट किया है. लेटर में प्रयागराज जिले के बारा इलाके के लोहगारा में रहने वाले संदीप सिंह का जिक्र किया है. पुलिस ने अब इस नाम के शख्स की तलाश शुरू कर दी है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जिंदा रहना है तो…, त्योंथर में पोस्टेड महिला जज को जान से मारने की धमकी



Source link