डोल ग्यारस जुलूस में नदी में डूबते युवक का VIDEO: शिवपुरी में 4 दोस्तों ने बचाई जान; पहले रस्सी फेंकी फिर खींचकर बहार निकाला – Shivpuri News

डोल ग्यारस जुलूस में नदी में डूबते युवक का VIDEO:  शिवपुरी में 4 दोस्तों ने बचाई जान; पहले रस्सी फेंकी फिर खींचकर बहार निकाला – Shivpuri News


चारों ने मिलकर नेपाल पाल के पेट से पानी निकाला।

शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव में डोल ग्यारस के जुलूस के दौरान एक युवक के नदी में डूबने का वीडियो सामने आया है। जिसे समय रहते उसके चार दोस्तों ने मिलकर बचा लिया।

.

बुधवार शाम साढ़े 5 बजे डोल ग्यारस का जुलूस नदी घाट पर पहुंचा। इस दौरान 23 साल का नेपाल पाल अपने साथियों के साथ स्टॉप डैम पर नहा रहा था। तेज बहाव में वो पानी में बह गया और गहराई में डूबने लगा। नदी में बह गया था नेपाल, तीन तस्वीरों में देखें रेस्क्यू…

पहले रस्सी, फिर झंडा फेंका।

एक दोस्त ने पानी में लगाई छलांग।

एक दोस्त ने पानी में लगाई छलांग।

चारों ने मिलकर खींचकर बहार निकला।

चारों ने मिलकर खींचकर बहार निकला।

बचने रस्सी फेंकी, झंडे का डंडा बढ़ाया नेपाल को पानी में हाथ-पैर मारते देख दोस्त दीपक रघुवंशी, सुनील रघुवंशी, बहादुर लोधी और शुभम चौरसिया तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पहले रस्सी फेंकी। फिर झंडे का डंडा बढ़ाया। नेपाल दोनों को पकड़ नहीं सका और तीसरी बार पानी में डूब गया।

एक दोस्त ने छलांग लगाकर बाहर खींचा चारों युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए पानी में नेपाल को खोजा। एक दोस्त ने छलांग लगाकर उसे बाहर खींच लिया। चारों ने मिलकर नेपाल के पेट से पानी निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। कुछ देर के प्रयास के बाद नेपाल की सांसें लौटीं और उसकी जान बच गई।



Source link