बड़वानी में सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून एक बार सक्रिय हो गया है। गुरुवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश धीरे-धीरे तेज होती गई। इससे शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा और नालों में उफान आ गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जिले में कुछ स्थानों पर
.
भू अभिलेख कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 1.0 इंच वर्षा दर्ज की गई। सेंधवा में 0.79 इंच और चाचरिया में 0.03 इंच वर्षा हुई। अन्य क्षेत्रों में कोई वर्षा नहीं हुई।
1 जून से अब तक जिले में कुल 640.1 मिमी (25.2 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा औसत वर्षा 746.3 मिमी (29.38 इंच) से लगभग 4 इंच कम है। पिछले साल इसी अवधि में 28.4 इंच वर्षा हुई थी।
इस वर्ष केवल ठीकरी क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में 2 इंच अधिक वर्षा हुई है। शेष 8 क्षेत्रों में वर्षा का स्तर पिछले वर्ष से कम है। निवाली और पानसेमल में 8-8 इंच कम वर्षा दर्ज की गई है। सेंधवा और वरला में भी वर्षा पिछले साल से कम है।

वर्तमान वर्षा से पहाड़ियों पर हरियाली छा गई है और झरनों का प्रवाह बढ़ गया है। हालांकि, जलाशयों और तालाबों के जल स्तर में कोई विशेष सुधार नहीं देखा गया है।