भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मिश्रा को टीम में एंट्री ने मिलने पर उन्होंने आखिरी में संन्यास ले लिया. इसी बीच 42 वर्षीय इस लेग स्पिनर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खुलासा किया है. मिश्रा ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के जीतने के बाद धोनी के रिएक्शन को लेकर एक बात कही है.
इंडिया ने पहली बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी
23 जून 2013 को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को बेहद कम रनों पर रोकने में कामयाब रही टीम इंडिया हारे हुए मैच में भारतीय टीम ने रोमांचक जीत हासिल की थी. भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीत पहली बार आईसीस चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में कामयाब रही थी. उस समय टीम इंडिया ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया था. वहीं, सबसे खास बात ये रही की हमेशा मैदान पर शांत रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी जोश में आकर खूब जश्न मनाने लगे.
‘खुद को नहीं रोक पाए माही’
मिश्रा ने आगे कहा, ” चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया 3-4 घंटे तक अपने ड्रेसिंग रूम से बाहर तक नहीं निकली. सभी जश्न मनाने के लिए बाहर जाना चाहते थे, लेकिन कोई बाहर नहीं गया. सभी खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. यही नहीं हम तकरीबन 3-4 घंटे तक ड्रेसिंग रुम में थे और सभी खिलाड़ी काफी खुश थे. पूरी टीम खुश थी क्योंकि वो सभी की मेहनत थी जो रंग लाई थी. धोनी काफी शांत स्वभाव के कैप्टन कूल माने जाते हैं. वो भी जश्न मना रहे थे.”
ये भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास में 3 बार हैट्रिक लेने वाला इकलौता दिग्गज, अब अचानक छोड़ दिया क्रिकेट
कोहली का गंगनम डांस
फाइनल मुकाबला पूरी तरह से उतार-चढ़ाव से भरा रहा था, दर्शक मैच को पूरी तरह एन्जॉय भी कर रहे थे, लेकिन आखिरी के ओवरों में सभी की सांसे थम गई थी. मैच काफी रोमांचक था. विराट कोहली 43 और शिखर धवन ने 31 रन बनाए. हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब टीम का 66/5 पर संकट में आ गई थी. फिर टीम की बागडोर रवींद्र जडेजा ने संभालते हुए नाबाद 33 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर जैसे-तैसे 129 रन पहुंचाया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत दिख रही थी. भारतीय टीम की तरफ से मैच में ब्रेकथ्रू इशांत शर्मा ने लाया जब उन्होंने इयॉन मोर्गन का विकेट झटका. भारतीय टीम की तरफ से रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट चटकाए. इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हराया. फिर विराट कोहली का गंगनम डांस और फिर मैदान पर भारतीय टीम का डांस सब बेहद खुश थे और मैदान पर जमकर सेलिब्रेट किया था.