Last Updated:
IPL Ticket GST: मैदान से इंडियन प्रीमियर लीग के मैच का लुत्फ उठाना अब दर्शकों की जेब पर भारी पड़ने वाला है. टिकटों पर अब 28 परसेंट की जगह 40 प्रतिशत जीएसटी लगने जा रहा है.
आईपीएल टिकट पर ज्यादा GSTअब IPL देखना महंगा
दरअसल, भारत सरकार ने 3 सितंबर को नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की अहम मीटिंग की. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. 22 सितंबर से इन बदलावों को लागू भी किया जाएगा. सरकार ने इस बार रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों पर जीएसटी दरें घटा दी हैं, लेकिन स्टेडियम जाकर आईपीएल महंगा कर दिया.
इस बीच देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने जाने वालों के लिए खुशखबरी है. इन मैचों के टिकटों पर आईपीएल टिकटों के समान ही 28% जीएसटी लगता था, लेकिन अब इस स्लैब को हटा दिया गया है. वर्तमान में, यदि किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकट का आधार मूल्य 1000 रुपये है तो टैक्स मिलाकर इसकी कीमत 1280 रुपये हो जाएगी. इस नए बदलाव के साथ यही कीमत घटकर 1180 रुपये हो जाएगी. अभी तक अन्य मान्यता प्राप्त खेल आयोजनों के 500 रुपये से अधिक मूल्य के टिकटों पर 18% जीएसटी लगता है.
ये बदलाव 22 सितंबर से प्रभावी होंगे, जो भारत में खेले जाने वाले अगले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजन, महिला विश्व कप की शुरुआत से एक सप्ताह पहले है. इस आयोजन के टिकटों की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें