More than 250 corona infected coming, yet thousands of first yatras were taken out with the urn | राेज 250 से ज्यादा कोरोना संक्रमित आ रहे, फिर भी हजारों महिलाएं कलश लेकर निकल रहीं

More than 250 corona infected coming, yet thousands of first yatras were taken out with the urn | राेज 250 से ज्यादा कोरोना संक्रमित आ रहे, फिर भी हजारों महिलाएं कलश लेकर निकल रहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • More Than 250 Corona Infected Coming, Yet Thousands Of First Yatras Were Taken Out With The Urn

इंदौर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलश यात्रा में हजारों महिलाएं कलश लेकर चलीं।

  • पूर्व विधायक राजेश सोनकर बोले- पुलिस-प्रशासन को यात्रा के बारे में बता दिया गया है
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में निकल रही कलश यात्रा, पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमेगी

इंदौर जिले में लगातार कोरोना मरीजों मिलने के बीच सांवेर विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। भाजपा चुनावी माहौल में एक बार फिर शिव भक्ति में नजर आ रही है। पूरे सांवेर विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति के ही मातृ शक्ति कलश यात्रा का निकाली जा रही है। इसमें बढ़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर क्षेत्र में घूम रही हैं। इस दौरान बैंड-बाजे और अन्य सभी प्रकार के संसाधन नजर आ रहे हैं।

यात्रा के दौरान लहराया भाजपा का झंडा।

यात्रा के दौरान लहराया भाजपा का झंडा।

इस चुनावी माहौल में रविवार को भी हजारों की संख्या में महिलाएं विधानसभा क्षेत्र में कलश लेकर चलीं। कलश में नारियल रख, एक रंग के वस्त्र धारण कर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बैंड बाजे, ढोल ताशे के साथ धूमधाम से निकली यात्रा में हजारों महिलाएं एक कतार में कलश लेकर चलीं। यात्रा के दौरान जमकर भाजपा के झंडे भी लहराए। मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में कलश यात्रा की शुरुआत हुई है। शनिवार को कलश यात्रा में शामिल हुईं महिलाओं को लेकर पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने कहा कि पुलिस-प्रशासन को यात्रा के बारे में बता दिया गया था।

0



Source link