Last Updated:
योगराज सिंह ने धोनी द्वारा खराब माहौल बनाने के उदाहरणों का ज़िक्र किया. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सिर्फ़ इरफ़ान पठान ही नहीं हैं जिन्होंने धोनी पर बात की. योगराज ने गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह का न…और पढ़ें
योगराज सिंह ने धोनी द्वारा खराब माहौल बनाने के उदाहरणों का ज़िक्र किया. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सिर्फ़ इरफ़ान पठान ही नहीं हैं जिन्होंने धोनी पर बात की. योगराज ने गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह का नाम लिया और भज्जी द्वारा धोनी को टीम से मक्खी की तरह निकालने पर निशाना साधा.ऐसा कहा जाता है कि 2011 वर्ल्ड कप के बाद टीम से कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था उसमें कई बड़े नाम भी थे.
योगराज सिंह जो अपनी बेबाक राय रकने के लिए जाने जाते है उन्होंने कहा कि बात सिर्फ़ इरफ़ान पठान की नहीं है अगर आप गौतम गंभीर को इस बारे में बोलते हुए देखिए, वीरेंद्र सहवाग ने भी खुलकर इस बारे में कहा, हरभजन सिंह ने बताया कि कैसे उन्हें टीम से मक्खी की तरह बाहर कर दिया गया, आपको एक जूरी बनानी चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. एमएस धोनी जवाब नहीं देना चाहते और जो जवाब नहीं देना चाहता, उसका ज़मीर दोषी है, पूर्व ऑलराउंडर ने आगे कहा कि एमएस धोनी, कपिल देव और धोनी जैसे कप्तान खिलाड़ियों के साथ घटिया व्यवहार करते थे. धोनी की तरह ही, योगराज के कपिल देव के साथ भी रिश्ते खराब हैं. एक पिछले इंटरव्यू में, योगराज ने यह भी खुलासा किया था कि टीम से बाहर किए जाने पर उन्होंने एक बार कपिल के सिर पर बंदूक तान दी थी.
योगराज सिंह ने आगे कहा कि “मैं बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, एमएस धोनी के बारे में बात करता हूँ और मैं उन लोगों के बारे में बात कर सकता हूँ जिनके साथ मैं रहा हूँ और क्रिकेट खेला और दावे के साथ कह सकता हूं कि इन लोगों खिलाड़ियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है. जो गलत है वो गलत है. दो गलतियाँ मिलकर एक सही नहीं हो सकतीं.योगराज ने खुलेआम कहा कि हमारे क्रिकेटरों और टीम को हमारे कप्तान ने बर्बाद कर दिया.