चाय की दुकान पर युवक को गोली मारी, मौत: सतना में मोबाइल छीनने की बात पर विवाद; रीवा ले जाते समय घायल ने दम तोड़ा – Satna News

चाय की दुकान पर युवक को गोली मारी, मौत:  सतना में मोबाइल छीनने की बात पर विवाद; रीवा ले जाते समय घायल ने दम तोड़ा – Satna News


सतना में कोलगवां थाना क्षेत्र के बढ़ईया में गुरुवार शाम चाय की दुकान पर छात्र सत्यम शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस मामले में 5 पर FIR की गई है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए।

.

चश्मदीदों के मुताबिक, सूर्य प्रताप सिंह अपने परिचितों के साथ चाय पी रहा था। इसी दौरान वेद मिश्रा अपने साथियों के साथ पहुंचा। वेद के साथी आयुष द्विवेदी ने सूर्य प्रताप का मोबाइल छीन लिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर वेद मिश्रा ने कट्टा निकालकर गोली चलाई, लेकिन सूर्य प्रताप बच गया। इस बीच सत्यम शुक्ला ने गोली चलाने से मना किया। इससे नाराज होकर वेद मिश्रा और उसके साथी सचिन पाल ने गाली-गलौज की और सचिन ने सत्यम को गोली मार दी।

रुवार शाम चाय की दुकान पर छात्र सत्यम शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

युवक की हत्या के बाद लोग अस्पताल पहुंचे।

युवक की हत्या के बाद लोग अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम गोली लगते ही सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे बिरला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रीवा ले जाते समय ही सत्यम की मौत हो गई।

पांच आरोपी नामजद घटना की जानकारी मिलते ही कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची। फरियादी के बयान पर पुलिस ने वेद मिश्रा, सचिन पाल, आयुष द्विवेदी सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link