राजतिलक की करो तैयारी! टशन में दुबई पहुंची गंभीर-सू्र्या समेत पूरी टीम इंडिया

राजतिलक की करो तैयारी! टशन में दुबई पहुंची गंभीर-सू्र्या समेत पूरी टीम इंडिया


Last Updated:

Suryakumar Yadav Gautam Gambhir Asia Cup 2025: एशिया कप फतह करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम यूएई की सरजमीं पर कदम रख चुकी है. चार सितंबर को प्लेयर्स कई बैच में दुबई पहुंचे.

राजतिलक की करो तैयारी! टशन में दुबई पहुंची गंभीर-सू्र्या समेत पूरी टीम इंडियाएशिया कप के लिए दुबई पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और हेड कोच गौतम गंभीर नौ सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए दुबई पहुंच चुके हैं. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. इससे पहले मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं.

छोटे-छोटे बैच में पहुंचे खिलाड़ी
परंपरा के विपरित इस बार सारे खिलाड़ी मुंबई में इकट्ठे नहीं हुए बल्कि अलग-अलग शहरों से छोटी-छोटी टुकड़ी में दुबई पहुंचे. कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर शिवम दुबे, बैटिंग कोच सितांशु कोटक, हार्दिक पंड्या दुबई पहुंचने वाली पहली बैच के खिलाड़ी रहे. हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा सरीखे प्लेयर्स की टुकड़ी दुबई पहुंचने वाला दूसरा जत्था था. इसके कुछ देर बाद हेड कोच गौतम गंभीर भी दुबई एयरपोर्ट पर नजर आए.



Source link