योजनाओं का प्रदर्शन हो और लोगों को लाभ मिले – Vidisha News

योजनाओं का प्रदर्शन हो और लोगों को लाभ मिले – Vidisha News


विदिशा| कलेक्टर अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में विशेष डीएलसीसी बैठक बेतवा सभागार में हुई। कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंकों में हितग्राही योजनाओं का प्रदर्शन किया जाए।

.

इससे खाताधारक योजनाओं का लाभ ले सकें। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य से डेढ़ गुना प्रकरण बैंकों को भेजें। ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई त्रुटि न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कियोस्क केंद्रों की शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश दिए। कहा कि शिविरों के जरिए 100% सेचुरेशन सुनिश्चित किया जाएगा। स्वामित्व योजना के तहत पट्टों पर आवास ऋण उपलब्ध कराया जाए। दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों को केसीसी जारी करने के निर्देश भी दिए।



Source link