इंदौर से अब तक रुठा-रुठा दिख रहा मानसून बुधवार देर रात से मेहरबान हो ही गया। बादल बरसे भी ऐसे कि महीनेभर का कोटा एक ही दिन में पूरा हो गया। 16 घंटे में 7 इंच बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। पूरे सितंबर की औसत बारिश 6 इंच मानी जाती है। एयरपोर्ट स्थित म
.
जुलाई और अगस्त में कम बारिश की भरपाई बीते 20 दिनों में पूरी हो गई है। अब यह तय हो गया कि इस साल औसत 36 इंच बारिश से अधिक पानी बरसने वाला है। पिछले साल 35 इंच पर सीजन खत्म हो गया था। लगातार बारिश से कान्ह नदी बहने लगी। यशवंत सागर के 6 गेट खोलना पड़े। वहीं बड़ा सिरपुर, छोटा सिरपुर और बड़ा बिलावली तालाब ओवर फ्लो हो गए।
पूर्वी इंदौर में कोटा पूरा हुआ बुधवार रात 12 बजे से बारिश ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सुबह छह बजे तक पूरे शहर में मूसलधार बरसता रहा। रिंग रोड, बायपास, बंगाली चौराहा क्षेत्र, निपानिया, देवगुराड़िया, राऊ क्षेत्र में बारिश का कोटा पूरा हो गया है।
कान्ह नदी में फंसे दो लोग, रेस्क्यू किया बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। कृष्णपुरा पुल के पास कान्ह नदी का जलस्तर बढ़ने से दो लोग फंस गए। एसडीआरएफ और निगम की टीम ने इनका रेस्क्यू किया।