किसी भी समय खुल सकते हैं माचागोरा डैम के गेट: लगातार बढ़ रहा बांध का जलस्तर; पेच नदी के तट पर नहीं जाने की अपील – Chhindwara News

किसी भी समय खुल सकते हैं माचागोरा डैम के गेट:  लगातार बढ़ रहा बांध का जलस्तर; पेच नदी के तट पर नहीं जाने की अपील – Chhindwara News



छिंदवाड़ा जिले में पेंच व्यपवर्तन परियोजना के तहत बने माचागोरा (पेंच) बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

.

जल संसाधन संभाग क्रमांक-1 चौरई के कार्यपालन यंत्री एस.के. सिरसाम ने बताया कि बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते जलस्तर निर्धारित सीमा तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में बांध का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए किसी भी समय रेडियल गेट खोले जा सकते हैं।

पेंच नदी में अचानक बढ़ सकता है बहाव

अधिकारियों ने बताया कि यदि गेट खोले जाते हैं, तो पेंच नदी में जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। इससे निचले इलाकों के गांवों पर खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए बांध के नीचे बसे गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

नदी तट से दूर रहें, न करें लापरवाही

कार्यपालन यंत्री सिरसाम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बारिश के पूरे मौसम में नदी तट और तल से दूर रहें। साथ ही अपने मवेशी, मोटर पंप और अन्य सामान नदी किनारे न रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि जरा सी लापरवाही से जान-माल का नुकसान हो सकता है, इसलिए सभी लोग सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।



Source link