इंदौर के एरोड्रम इलाके में चौकीदारी करने वाले गोलू के दो साल के बच्चे की झोपड़ी के करीब ही पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां झोपड़ी में काम रह रही थी और पिता धार गए थे। बच्चे को गड्ढे से निकालकर नजदीक के अस्पताल ले जा
.
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि घटना नरीमन पॉइंट पर गुरुवार शाम 5 बजे की है। शाम को बारिश का दौर थमा तभी बच्चा आर्यन खेलते हुए झोपड़ी से बाहर आ गया। उसकी मां लक्ष्मी झोपड़ी में काम कर रही थी। कुछ देर बच्चे की चहल कदमी नहीं दिखी, तो लक्ष्मी ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब वह आसपास नहीं दिखा तो नजदीक ही खाली प्लाट में स्थित गड्ढे में खोजा गया। जहां बच्चा दिखाई दिया, उसे तुरंत निकाला और अस्पताल लेकर गए।
8 फीट गहरा है गड्ढा
जिस गड्ढे में डूबकर आर्यन की मौत हुई है, वह 8 फीट गहरा है और इसे मकान निर्माण के दौरान खोदा गया है। पुलिस पता लगा रही है कि किसके मकान का निर्माण हो रहा है। इसे लेकर पुलिस आज घटनास्थल पर जाएगी और पूछताछ करेगी। पिता गए थे धार आर्यन के पिता गोलू अपने दोस्त घनश्याम के साथ धार गए थे। यहां उन्हें बाइक की सर्विस कराना था। शाम को दोनों वापस आ रहे थे। तब उन्हें साथी दीपक ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। गोलू मूल रूप से धार के पास इमलीपुरा का रहने वाला है। करीब 6 माह पहले वह नरीमन पॉइंट में चौकीदारी करने के लिए परिवार सहित इंदौर आया था। पड़ोसी के यहां थी बहन आर्यन ज्यादातर अपनी 7 साल की बहन के साथ रहता था, लेकिन गुरुवार को स्कूल से आने के बाद उसकी बहन पड़ोस में घनश्याम के घर खेलने चली गई थी। परिजनों का अनुमान है आर्यन खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया होगा। जहां गड्ढे में झांकने या फिसलने के कारण दुर्घटना हो गई।