सतना में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली: चाय की दुकान पर हुआ विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार – Satna News

सतना में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली:  चाय की दुकान पर हुआ विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार – Satna News



सतना शहर के बढ़ईया टोला में गुरुवार दोपहर चाय की दुकान पर गोलीबारी की घटना हुई। इसमें सत्यम शुक्ला नामक युवक को गोली लग गई और रीवा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

.

दोस्त ने ही दोस्त पर चलाई गोली पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूर्यप्रताप सिंह चाय पीने के लिए दुकान पर रुका था। तभी वेद मिश्रा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आयुष ने सूर्यप्रताप का मोबाइल छीन लिया। जब उसने फोन वापस मांगा तो वेद ने गोली चला दी, लेकिन वह झुककर बच गया।

इसके बाद सत्यम शुक्ला ने गोली चलाने से रोका तो आरोपी सचिन ने उस पर गोली मार दी। गोली लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

3 आरोपी गिरफ्तार एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर बनाई गई तीन टीमों ने कार्रवाई करते हुए वेद मिश्रा, सचिन पाल और अर्पित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आयुष द्विवेदी और बेटू सिंगरौल अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



Source link